शुक्रवार, 21 मार्च 2025

अखिलेश यादव


अखिलेश यादव 
राष्ट्रीय अध्यक्ष

اكهليش يادو را شتریه ادهیکش
समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी سماج وادی پارٹی
दिनांक 13/03/2025
पत्रांक 675


श्रीमती फरमीना मुक्ता सिंह जी,
यह समाचार पाकर गहरा दुःख हुआ कि आपके पति श्री फ्रैंक हुजूर जी का दिनाँक 06 मार्च 2025 को असामयिक निधन हो गया है। इस असहनीय दुःख में हम आपके साथ हैं।

श्री फ्रैंक हुजूर जी समाजवादी विचारक, लेखक और पत्रकार थे। वह सेक्युलरिज्म और सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़े थे। उन्होने नेता जी की जीवनी और नेता जी पर कई किताबें लिखी। सोशलिस्ट फैक्टर मैगजीन निकालते थे। उन्होने समाजवादी नीतियों और पी०डी०ए० का खुलकर समर्थन किया। वह अत्यन्त शालीन, विनम्र और अंग्रेजी साहित्य के विद्वान थे। कालचक्र के आगे किसी की नहीं चलती, धैर्य धारण करना पड़ता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति, आपको और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


आपका,
(अखिलेश यादव)

श्रीमती फरमीना मुक्ता सिंह, 
डी/1/31, सुशान्त गोल्फ सिटी, 
शहीदपथ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

शिविर कार्यालय
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
फोन: 2235454, 2238520
फैक्स: 2239992, 2239757
18, कापरनिक्स लेन नई दिल्ली
पिन कोड-110001
फोन नं. 011-23386842
फैक्स नं. 011-23382430 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें